जिले में समाजवादी पार्टी ने भी किया भारत बंद का समर्थन!
CRS शाहजहाँपुर-अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठन व अन्य पार्टियों द्वारा आरक्षण में आर्थिक स्तर में वर्गीकरण करने के विरोध में भारत बंद के आवाहन पर, समाज वादी पार्टी ने भी भारत बंद का समर्थन किया!
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शाहजहाँपुर की समाजवादी पार्टी की इकाई ने भी आरक्षण में आर्थिक स्थल में वर्गीकरण करने के विरोध में समर्थन समर्थन करते हुए एक चीर सूत्रिय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंदर सिंह को सौपा!
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में खिरनी बाग जीआईसी मैदान के पास सैकड़ो समाजवादी पार्टी के नेता व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जमा हुए और उन्होने सामाजिक संगठनों व अन्य पार्टियों द्वारा भारत बंद आवाहन पर जुलूस में संयुक्त रूप से शामिल होकर नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे!
इस मौके पर सपा पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने अपने संविधान में बराबर के अधिकार दिए हैं! उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की नियत अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करने की है! श्री खान ने ध्यान आक्रषित करते हुए , 1 अगस्त 2024 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश को बताते हुए कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा केंद्र सरकार को आदेशित किया है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति को मिलने वाले आरक्षण का सर्वे कराकर राज्य सरकारों के लिए आरक्षण का वर्गीकरण लागू करने के लिए कहा इससे जति गत के आधार पर लोगों में आपसी बंटवारा होगा द्वेष भावना पैदा हो जाएगी और आरक्षण का लाभ भी इन जातियों को पूर्ण रूप से नहीं मिल पाएगा!
इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा जब तक अनुसूचित जाति जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों का आरक्षण कोटा पूरा नहीं होता है आरक्षण के वर्गीकरण से जातियों में आपसी बटवारा हो जाएगा और देश के लिए बेहद घातक है!