CRS NEWS रायबरेली,29 जुलाई 2024, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस अवसर पर विगत बैठक में दिए गए निर्देशों पर हुई कार्यवाही की जानकारी जिलाधिकारी ने ली।
औद्योगिक क्षेत्र अमावां एवं सुल्तानपुर रोड में सड़कों व नलियों की साफ-सफाई के सम्बंध में उनकी समस्या को सुनते हुए जिलाधिकारी ने ईओ नगरपालिका से इस संबंध में अब तक हुई कार्यवाही की प्रगति जानी । इस संबंध में ईओ नगरपालिका स्वर्ण सिंह ने बताया कि सड़कों को गड्डा मुक्त कराया जा रहा है। अन्य लंबित कार्य शीघ्र पूरा करा लिया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र प्रथम में रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे सड़कों, नालो एवं अतिक्रमण समस्या के सम्बंध में परियोजना प्रबंधक एन0एच0ए0आई0 ने बताया कि वर्तमान में झाड़ियों की कटाई के साथ अतिक्रमण हटाया जा रहा है व अन्य समस्याओ का निराकरण किया जा रहा है। यूपीसीडा लखनऊ, अधिशाषी अभियंता,विद्युत वितरण खंड ने बताया कि औद्योगिक आस्थान सलोन में लगभग 300मी0 तक 11000के0वी0 विद्युत लाइन का निर्माण कराने संबंधी टेंडर हो चुका है तथा जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया की आस्थान सलोन में नाली निर्माण का कार्य जल्द पूरा किया जाए। खरीफ वर्ष 2019-20 व 2020-2021 में सीएमआर परिवहन के बकाया भुगतान के बारे में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। लंबित भुगतान जल्द ही जारी करा दिया जाएगा। आई0आई0ए0 द्वारा एन0एच0-330ए पर ड्रेनेज से पानी निकासी की समस्या पर विचार करते हुए जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक एन0एच0ए0आई0 को निर्देश दिया की स्थलीय निरीक्षण कर समस्या के संबंध में ठोस विकल्प सुझाये ताकि समस्या का समाधान हो सके। उद्योग बंधुओं ने कहा कि उन्हें लगातार पावर ट्रिपिंग की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी ने समस्या का सामाधन करते हुए अधिशाषी अभियंता,विद्युत वितरण खंड द्वितीय को निर्देश दिया कि विद्युत सुधार हेतु एक दिन निर्धारित कर लिया जाए ताकि उद्यमियों को बार बार विद्युत ट्रिपिंग का सामना न करना पड़े। बैठक में उद्योग बंधुओ ने औद्योगिक आस्थान सलोन में भूखंडो के शीघ्र आवंटन करने की मांग की जिससे छोटे उद्यमियों को भी उद्योग लगाने का अवसर मिल सके। औद्योगिक क्षेत्र सलोन के रास्ते की चौड़ीकरण हेतु भूमि के विनिमय कराये जाने के संबंध में भी निर्देश दिए। श्री भवानी पेपर मिल लिमिटेड औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत लाइन की समस्या का समाधान करने के निर्देश जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को दिए।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने विभागीय ऋण योजनाओ की समीक्षा करते हुए एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ,मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए।
उद्यमियों के नए प्रकरणों पर हुई चर्चा
बैठक में उद्यमियों के नए प्रकरणो जैसे मेमर्स एलीफेंट सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड व औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय को ग्राउण्ड वाटर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिए जाने एवं मेमर्स अनन्त फूड प्रोसेसिंग इंन्डस्ट्रीज सलोन के बिजली बिल में आईं हुई समस्या के संबंध में चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित को उचित कार्रवाई करते हुए अवगत कराने के लिए कहा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, उपायुक्त उद्योग, अपर जिलाधिकारी (प्रशा), नगर मजिस्ट्रेट तथा जनपद के सभी उद्यमीगण उपस्थित रहे।
