लोकेशन रायबरेली
बिग ब्रेकिंग
रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में जिला जेल में बंद महिला कैदी की हुई मौत।
महिला कैदी की मौत से मचा हड़कंप।
मृतक महिला सूरज वती पत्नी स्वर्गीय स्वामी प्रसाद उम्र 78 वर्ष थाना जगतपुर क्षेत्र की रहने वाली थी
मृतक महिला को दहेज प्रथा मामले में माननीय उच्च न्यायालय से 7 साल की सजा हुई थी, और वह 2022 से जिला जेल में अपनी सजा काट रही थी
जेल के पुलिसकर्मियों के द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉक्टर संतोष सिंह ने किया महिला को मृत घोषित।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मार्चूरी में रखा गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला जेल की घटना
