एंकर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण साफ सफाई को लेकर दिए निर्देश जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शहर के जगदीशपुर व गोरा बाजार में स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया जिला अधिकारी के पहुंचते हैं विद्यालय में हड़कंप मच गया जिला अधिकारी विद्यालय पहुंचते ही सबसे पहले मिड डे मील के तहत बच्चों के लिए बन रहे खाने को चेक करने के लिए सीधे रसोई घर पहुंची जहां गंदगी का अंबार मिलने पर उन्होंने प्रधानाचार्य को कड़ी फटकार लगाई और साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए, उसके बाद बच्चों की कक्षाओं में जाकर शिक्षा की गुणवत्ता के साथ ही उनको मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
