CRS NEWS रायबरेली 12 अगस्त 2024 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने वृद्धा आश्रम रायबरेली का निरीक्षण किया। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी को निर्देश दिया की वृद्धाश्रम का समय-समय पर निरीक्षण कर वृद्ध जनों को मिल रही सुविधाएं यथा भोजन, पेयजल, बिजली, सुरक्षा, औषधि और मनोरंजन सहित अन्य सुविधाओं की उसकी गुणवत्ता को अवश्य परखा जाए। वृद्ध जनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पर्याप्त ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वृद्ध जनों से उनका हाल-चाल पूछते हुए विभागीय अधिकारी को निर्देश दिया कि समय-समय पर परिजनों से इनकी मुलाकात कराई जाए। साथ ही दूरसंचार के माध्यम से भी इनकी बातचित कराई जाए।
इस अवसर पर कार्यदायीं संस्था के कर्मचारियों सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विभागीय अधिकारियों ने ली नशा विरोधी प्रतिज्ञा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जनपद रायबरेली में नशा विरोधी प्रतिज्ञा विकास भवन स्थित महात्मा गाँधी सभागार में दिलाई गई, जिसमें समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ स्टाफ के कर्मचारी भी उपस्थित हुए। जिलाधिकारी महोदया के निर्देशन में उक्त शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन जनपद के समस्त विद्यालयों में सम्पन्न कराया गया । जनपद के शिक्षण संस्थानों के छात्र/छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाइ गयी जिसमें लगभग 12960 छात्र/छात्राओ द्वारा प्रतिभाग किया गया।