जिओ फाइबर इंटरनेट फ्रेंचाइजी आफिस का पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
लालगंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली। इंटरनेट व मोबाइल नेटवर्क की दुनिया में अपनी धाक जमाने वाला जिओ फाइबर अब लोगों के बीच में अधिक से अधिक पहुंच रहा है रायबरेली जिले के लालगंज कस्बे में जय माता दी कृष्णा नगर बाईपास रोड पे जिओ फाइबर के ऑफिस का विधि विधान से उद्घाटन किया गया लालगंज कस्बे में जिओ फाइबर के ऑफिस का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा किया गया, इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव पाल समेत गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि लालगंज में जिओ फाइबर की सेवाएं मिलने से अब यहां के लोगों को वाईफाई व इंटरनेट की सुविधा अच्छे ढंग से मिल सकेगी कार्यक्रम में बोलते हुए जिओ फाइबर ईस्ट के अधिकारी अजय ने कहा कि उन्होंने लालगंज का पाटनर इंद्र प्रकाश श्रीवास्तव काजू को चुना है उनको भरोसा है कि लालगंज में जिओ फाइबर अच्छे ढंग से संचालित होगा कस्बे में जिओ फाइबर आने पर वहां के लोगों ने काफी खुशी जाहिर की है इस अवसर पर सभासद रामखेलावन बारी, जिओ फाइबर के लालगंज संचालक इंद्र प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ काजू समेत कस्बे के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे सभी ने जिओ फाइबर के संचालक को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं
