CRS NEWS रायबरेली : जलालपुर धई रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना जलालपुर धई रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर बहादुरगंज के पास हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृतक की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। परिजनों व स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ (मेंटली डिस्टर्ब) था, हालांकि पुलिस द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
