CRS NEWS रायबरेली समाजवादी चिंतक, दार्शनिक पूर्व केन्द्रीय मंत्री छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 14वीं पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर विचार गोष्ठी आयोजित कर श्रद्धापूर्वक मनाई गयी। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ई. वीरेंद्र यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जीवन भर गरीब, पिछड़े, दलित जिनका जीवन अभाव में रहा उनके लिए संघर्ष करते रहे गरीब वर्ग को कैसे सम्मान एवम तरक्की मिले इसके लिए भेदभावों से ऊपर उठकर समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया। देश की खुशहाली के लिए समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाकर लोक कल्याण की प्रेरणा दिया।
विचार गोष्ठी में बोलते हुए जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल चौधरी ने कहा की जनेश्वर मिश्र समतामूलक समाज की स्थापना के लिए सदैव अग्रसर रहे। जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी ने कहा की छोटे लोहिया देश की विभिन्न मंत्रालयों में मंत्री के रूप में देश में अनेकों लोकप्रिय योजनाओं को संचालित करवाया।
छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र ने व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पूर्व शासकीय अधिवक्ता दिनेश यादव ने कहा वह दूरदर्शी , ओजस्वी वक्ता एवं प्रेरणादायी महापुरुष थे उन्होंने कभी भी समाजवादी नीतियों, सिद्धांतों से समझौता नही किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव मोo अरशद खान ने किया ।
विचार गोष्ठी को प्रमुख रूप से चौo सुरेश निर्मल, अरविंद चौधरी, शिव नारायण सोनकर, सुरजीत सिंह, धनीराम मौर्य, आशुतोष यादव, पुत्तन सिंह, बिर्जेन्द्र चौधरी, राकेश यादव, योगेश्वर पटेल, संदीप शुक्ला, विनायक सोनकर, राजेश मौर्य, धर्मेंद्र धाकड़, जगतपाल यादव, शुभम लोहिया, राजेंद्र यादव, लालजी यादव, शिवदुलारी यादव, पूनम मौर्य, अल्का यादव, आलोक कुमार, आदर्श भारती, कुलदीप यादव, रविन्द्र सिंह, शकील मंसूरी, राजीव गौतम, भानुप्रकाश पटेल, विकास विश्वकर्मा, रामू अनाड़ी, देशराज यादव, अजय यादव आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर अभिकल यादव, अभिषेक कुमार, विनय यादव, अविनीत चौधरी, चंद्रप्रकाश आजाद, देवतादीन पासी, विमला सिंह यादव, उर्मिला सिंह, जितेंद्र यादव, प्रभांत लोहिया, करुणा शंकर, जयकुमार सिंह, दिलीप यादव, रिजवान, श्रवण कुमार, राजेंद्र प्रसाद, शिवबरन यादव सहित अनेकों कार्यकर्ताओं द्वारा जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया।
