CRS NEWS: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसेवा, सुरक्षा और सुशासन की प्रतिबद्धता को साकार करते हुए आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
जनता दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निष्पक्ष, प्रभावी एवं स्थायी समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को यह भी कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और समाधान की प्रक्रिया में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता बनाए रखी जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता का विश्वास बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।