Report CRS रायबरेली 01 फरवरी, 2023 भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अवगत कराया गया है कि ओ0बी0सी0 एवं अन्य छात्रों को टॉप क्लास शिक्षा प्रदान किये जाने हेतु राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा पोर्टल पर सफल छात्रो की सूची प्रकाशित की गयी है। सफल छात्रों द्वारा एनएसपी पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन के लिए संस्थान वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2023 निर्धारित की गई है।
छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा में सफल छात्र द्वारा एनएसपी पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन भरने के उपरान्त आय, जाति प्रमाण पत्र एवं एनटीए परीक्षा उत्तीर्ण होने के प्रमाण पत्र अपलोड किये जायेगें।
