ग्राम प्रधान ने कोटेदार पर जाति सूचक गाली व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप थाने में की शिकायत
रायबरेली विकास खंड दीन शाह गौरा के ग्राम सभा घूरी ग्राम प्रधान सविता ने जगतपुर थाने में तहरीर देते हुए कोटेदार पर आरोप लगाया है कि 12, तारीख को पंचायत भवन घूरी में पूर्ति निरीक्षक कोटे की दुकान की जांच करने आए थे तभी मैं ग्राम प्रधान होने के नाते वहां गई हुई थी तभी वहां मौजूद कोटेदार होरीलाल व देवेंद्र प्रताप यादव दोनों लोगों ने मेरे जेठ से गाली गलौज करने लगे
जब मैने मना किया तो मुझको जाति सूचक बद्दी भद्दी गालियां देने लगे और कहा कि साली पासिंन औकात में रहो नहीं तेरी प्रधानी खत्म कर देगे वही ग्राम प्रधान सविता ने बताया की होरी लाल दबंग कोटेदार है ये लगातार राशन वितरण में घटतौली करता है शिकायत करने पे कहता है कि जिसको जहां शिकायत करना हो करो मेरा कोई कुछ नहीं कर पाएगा जिससे जनता काफी परेशान है कई मर्तवा शिकायत की गई पर अभी तक कोटेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है
