रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र में दुस्साहसिक चोरों ने उसरी गांव के एक घर को निशाना बनाते हुए दीवार में नकब लगाकर अन्दर घुसते हुए सोने–चांदी के जेवरात समेत नकदी पार दिया। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में भय व्याप्त है।
गदागंज थाना क्षेत्र में उसरी गांव निवासी राजकरन के घर में रविवार की रात पीछे से दीवार में नकब लगाकर अन्दर घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी और बख्शे का ताला तोड़कर उसमें से कीमती सोने–चांदी के जेवरात समेत चालिस हज़ार रूपए की नकदी पार दिया। घर के लोग जब सुबह सोकर उठे तो उन्हे घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी गई है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।