Report CRS ऊंचाहार रायबरेली लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड से आम जनमानस बेहाल है यह ठंड गरीबों के ऊपर कहर बनकर टूट रही है शासन द्वारा कंबल का वितरण कराया गया लेकिन जरूरतमंदों तक कंबल नहीं पहुंच पाया है क्षेत्र के समाजसेवी भी लगातार क्षेत्रों में कंबल का वितरण कर रहे हैं तो पत्रकार भी अपने निजी खर्चे से गरीब जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर रहे हैं सोमवार को विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सवैया हसन निवासी पत्रकार मो०जुबैर खान ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर गरीब जरूरतमंद असहाय व विधवा महिलाओं को कंबल का वितरण किया कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे।