पी एम आवास योजना की खुली बैठक हुई सम्पन्न ।
पात्रता के आधार पर दिए जाएंगे आवास ।
गदागंज रायबरेली ।
गदागंज थाना क्षेत्र के विकास खण्ड दीन शाह गौरा के धमधमा ग्राम पंचायत में शासन द्वारा जारी निर्देश अनुसार पीएम आवास योजना की खुली बैठक सम्पन्न हुई ग्राम वासी पंचायत भवन में आवास हेतु खुली बैठक में एकत्रित होकर आवास हेतु अपना-अपना नाम लिखवाया बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी अंकित मिश्रा व ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी आदि अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे ग्राम पंचायत अधिकारी अंकित मिश्रा ने बताया कि पी एम आवास हेतु खुली बैठक में आए हुए लोगों ने आवास हेतु अपना-अपना नाम लिखवाया एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने आवास हेतु नाम लिखवाया है जिसकी जांच कर पात्रता के आधार पर चयनित कर शासन की मंशानुरूप आवास का लाभ लोगों को दिलाया जाएगा जांच शासन के मानक अनुसार होगी , वही बैठक में सफाई कर्मचारी को लेकर काफ़ी गन्दगी देखने को मिली ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्रामवासियों ने ग्राम सभा में तैनात सफाई कर्मचारी पर मनमानी तरीके से काम करने का आरोप लगाया और कहा कि गांव में तैनात सफाई कर्मचारी ठीक से नालियों की साफ़-सफ़ाई नही करते हैं और लेवर डालकर काम कराते है और शिक़ायत करने पर कहते है जिसको जहां मेरी शिक़ायत करना हो करो मेरा कोई कुछ नही कर सकता मैं अपने तरीके से ही काम करुगा । सफाई कर्मचारी मनमानी करता है।
