बलिया प्रशासन के खिलाफ जनपद में हजारो पत्रकारो का पैदल मार्च!
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने DM के द्वारा राजपाल को भेजा मांगपत्र!

CRS-शाहजहाँपुर-उत्तर प्रदेश में पत्रकारो पर लगातार बढ़ रही उत्पीड़न की धटनाओं को लेकर आज शाहजहाँपुर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले हजारो पत्रकारो ने पैदल मार्च निकाल कर राजपाल को संवोदित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा!
प्रदेश के बलिया जनपद एंव उसके आस पास जिलो में सुनियोजित एंव बड़े पैमाने पर परिक्षा में नकल कराई जाती है जिसे स्थानीय पत्रकारो ने प्रशासन से सबाल किया! नकल के मामले में पत्रकारो द्वारा जिला प्रशासन से सबाल करना भारी पड़ गया! बलिया प्रशासन ने नकल माफियाओं के इशारो पर पत्रकारो को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया!
पत्राकारो के जेल भेजने से पूर्व पुलिस ने पत्रकारो का जम कर उत्पीड़न किया!
वर्तमान परिवेष में सरकार भले ही पत्रकारो के हित की बात कर रही हो लेकिन धरातल पर मामला बिल्कुल उलट नज़र आता है क्यूंकि जहाँ सच़ दिखाने और बताने पर प्रशासन को अपराधिक प्रवृति पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए तो वहीं माफिया और अपराधिक प्रवृति के दबाव में प्रशासन पत्रकारो के साथ लगातार उत्पीड़न कर रहा है यहाँ तक कि पत्रकारो की कोई सुनने को तैयार नही होता और किसी भी कार्यवाही के तहत पत्रकारो का मुंह दबा कर पत्रकारिता को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है!
शाहजहाँपुर के गांधी प्रेक्षाग्रह प्रागंण में सुबह दस बजे जनपद के पत्रकारो का जमाबाड़ा इकट्ठा हुआ और लगभग सवा 11 बजे हजारो की संख्या में पत्रकारो कलेक्ट्रेड के लिए पैदल हुंकार भरी! ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले सभी पत्रकार साथी बलिया प्रशासन मुर्दा बाद के नारो के साथ टाऊनहाल होते हुए खिरनी बाग रामलीला मैदान पहुंचे और फिर वहाँ से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर धरने पर बैठ गए!
जिलाधिकारी को मांग पत्र सौप कर वे पुलिस अधिक्षक कार्यालय पहुंचे और उन्होने पत्रकारो पर लगातार हो रहे उत्पीड़न से अवगत कराते हुए अपनी मांगो को रखा! इस मौके पर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजीब शर्मा ने पुलिस अधिक्षक से मांग की कि पत्रकारो के खिलाफ आने बाले मामलो में राजपत्रित अधिकारी के संतुति के बिना मुकदमा न लिखा जाय एैसी शासन की मशां है लेकिन एैसा होता नही है! उन्होने कहा कि अब एैसा नही चलेगा, उन्होने यह भी कहा कि पत्रकारो के मामलो की जांच के लिए वरिष्ट पत्रकारो का एक जांच दल बनाए जाए और पत्रकार प्रकरण की जांच उनके द्वारा करने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही कराना सुनिश्चित किया जाए! जनपद भर के पत्रकारो पर चलरहे कई मामलो से अवगत कराते हुए अध्यक्ष श्री शर्मा ने व शिव कुमार, सरदार शर्मा, जरीफ मलिक आन्नद आदि वरिष्ट पत्रकारो ने अपना विचार पुलिस अधिक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया!
