लोकेशन रायबरेली
स्लग – बिजली बिल वसूलने गई पावर कॉर्पोरेशन की टीम पर हमला, तीन कर्मचारी घायल
एंकर – रायबेरली में गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के युगराज मजरे हाजीपुर गांव में उस समय अपरा तफरी का माहौल हो गया। जब बिजली विभाग के कर्मचारी गांव में बिजली बिल वसूलने गई पावर कॉर्पोरेशन की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर टीम के सदस्यों को पीटा।जिसका बाकायदा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों की पिटाई से तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।आरोपियों ने जरूरी दस्तावेज भी फाड़ दिए। कनेक्शन काटने की बात से ग्रामीण नाराज थे। बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा गुरबक्शगंज थाने में तहरीर दी गई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
वी/ओ – वही सीएससी में तैनात डॉक्टर आरके तिवारी ने बताया कि पुलिस के द्वारा तीन बिजली विभाग के कर्मचारियों को अस्पताल लाया गया था जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है। इनके सर और शरीर पर चोट के निशान है।इनमें से दो लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। किसी गांव में विद्युत कनेक्शन काटने गए थे इस दौरान मारपीट की बात सामने आई है।
