गिरते शिक्षा स्तर पर, शिक्षक दिवस की बधाँई के साथ रोचक जानकारी!
शिक्षक दिवस, विश्व भर में लगभग 100 से अधिक देशो में अपने अपने समय पर मनाया जाता है!
(CRS इमरान सागर की कल़म से)
विश्व भर में शिक्षा स्तर, जहाँ आसमाँ की बुलन्दियाँ छू रहा है तो वहीं आज हमारे भारत में शिक्षा का स्तर तेजी से गिरता नज़र आ रहा है! व्यापार बनती शिक्षा, इस महंगाई के दौर में आम आदमी से लगातार काफी दूर होती जा रही है! बढ़ती महंगाई और शिक्षा से दूरी, युवाओं से शिक्षा का मूल मंत्र ही झपटती नज़र आने लगी! विश्व भर में 100 से अधिक देशो ने शिक्षा का विस्तार कर उसका स्तर इतना ऊँचा कर लिया कि जहाँ गरीबी और बेरोजगारी नाम मात्र सपना बन कर रह गया लगता है लेकिन हमारे देश की राजनीति शिक्षा से लगातार खिलबाड़ कर युवा पीड़ी से अलगाव पैदा करती नज़र आ रही है!
शिक्षक दिवस मनाने की यह परम्परा कब, क्यूँ और कैसे पड़ी, यह अलग विषय हो सकता है परन्तु यदि भारत की बात करे तो भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन(5सितंबर) को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है! क्यूँकि उन्होंने अपने छात्रों से जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की इच्छा जताई थी!
विश्व के कुछ देशों में शिक्षकों को विशेष सम्मान देने के लिये शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाता है! कुछ देशों में छुट्टी रहती है जबकि कुछ देश इस दिन कार्य करते हुए मनाते हैं!
कहाँ कब मनाया जाता है शिक्षक दिवस-फरबरी के पहले सप्ताह में मंगलिया, 7 मार्च को अल्वानिया व 28 मार्च को चेक गणराज्य में व 2 मई को ईरान, 15 मई मेक्सिको, 16 मई मलेशिया में, जून के पहले सप्ताह में हंगरी और 6 जुलाई को पेरू में मनाया जाता है! जून के प्रथम शुक्रवार को हंगरी में शिक्षक दिवस मनाया जाता है! 1 सितम्बर सिंगापुर व 5 सितम्बर को भारत में, 10 को चीन, 11 को अर्जेटीना तथा को हांगकांग में मनाया जाता है!
आस्ट्रेलिया में शिक्षक दिवस अक्टूबर माह पहले शुक्रवार को तथा 5 अक्ट को पाकिस्तान, रूस, फिलीपीन्स में 14 को पोलैंण्ड व 15 को ब्राजील तथा 16 को चिली देश में यह बड़े धूमधाम से मनाया जाता है! 25 नवम्बर को इन्डोनेशिया में शिक्षक दिवस एक पर्व के रूप में मनाया जाना दुनिया भर की सुर्खियों में रहता है! इसके अलावा गल्फ देशो में ओमान, सीरिया, मिश्र, लीबिया, कतर, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, यमन, टुनिशिया, जार्डन, सउदी अरब, अल्जीरिया, मोरक्को और अन्य इस्लामी देशों में 28 फरवरी को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है!
