आज सलोन क्षेत्र के गद्दीपुर में ज्योति पब्लिक इं.मी. कालेज गद्दीपुर सलोन रायबरेली में प्रगति पत्र वितरण समारोह एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बालक बालिकाओं ने चित्रकला के माध्यम में बोर्ड को सजाकर आकर्षक बनाया। जहाँ कक्षा 8 की एन्जल श्रीवास्तव ने 98.3 % एवं स्वर्णिका सिंह ने 96.5% तथा आयूषी तिवारी ने 94.8% अंक प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
वहीं अध्यापक अध्यापिकाओं के द्वारा सभी बच्चों को आगे बढ़ने की शुभकामना के साथ-साथ उनमें एक ऊर्जा भरने का कार्य किया गया।
विद्यालय के संचालक श्री दिलीप यादव जी के द्वारा प्रत्येक कक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कार भी दिया गया।
जिससे पूरा विद्यालय परिवार उत्साह पूर्ण दिखा।
इस अवसर पर श्री दिलीप कुमार यादव (संचालक), श्री दिनेश कुमार (प्रधानाचार्य), गिरीश कुमार , वीरेंद्र कुमार , अंजनी कुमार पाण्डेय, कुलदीप यादव, अंकित पटेल, रमेश कुमार , राम शंकर मौर्य, शाहीन अख्तरी, सीमा, कोमल, उमम सिद्दीकी, सिमरन बानो, जान्हवी, काजल आदि
