गदागंज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार
रायबरेली।
जनपद रायबरेली में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गदागंज पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोनो पुत्र सिद्धनाथ, निवासी शेखुपुर मजरा कुरौली बुधकर, थाना गदागंज, जनपद रायबरेली, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त को ग्राम कुरौली बुधकर स्थित आम की बाग के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
इस गिरफ्तारी में उप निरीक्षक बीरेंद्र यादव एवं कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।
इस संबंध में थाना प्रभारी गदागंज दयानन्द तिवारी ने बताया कि नाबालिग से संबंधित गंभीर प्रकरण में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेजा गया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है।