थाना गदागंज, जनपद रायबरेली
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना गदागंज पुलिस द्वारा आज दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम निम्न हैं—
1. रियाज अली, उम्र 32 पुत्र वाहिद अली
2. नाज़िया बानो, उम्र 28 वर्ष, पत्नी रियाज अली
दोनों निवासी: सुदामापुर
दोनों अभियुक्तों को थाना क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में—
उप निरीक्षक (दरोगा): अनिल कुमार शर्मा
कांस्टेबल: जुबैर अली
शामिल रहे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल ₹7,040/- नगद तथा दो आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।
थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में सक्रिय वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
