*गदागंज पुलिस ने चोरी की बैटरी के साथ अभियुक्त को दबोचा, भेजा जेल*
गदागंज, रायबरेली।
अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों, वाहन तलाश तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत गदागंज पुलिस ने चोरी की बैटरी के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मामला 13 अगस्त 2025 का है, जब वादिनी रामदेई पत्नी स्व. रामधनी निवासी बरेथ मजरे सुदामापुर ने गदागंज थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके खेत में लाइट जलाने के लिए रखी सोलर बैटरी चोरी हो गई। सुबह खेत पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सुशील तिवारी पुत्र राधेश्याम निवासी पूरे आधार तिवारी का पुरवा, सुदामपुर बैटरी लेकर भाग रहा था। आसपास के लोगों की मदद से उसे चोरी की बैटरी के साथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश पांडे और आरक्षी प्रशांत कुमार शामिल रहे।
थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि अभियुक्त सुशील तिवारी को चोरी की बैटरी के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत जेल भेजा गया है।