गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर-रायबरेली में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक गौ तस्कर को गोली लगी है जबकि दो अन्य फरार हैं। फरार गौ तस्करों की तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। पुलिस के मुताबिक गदागंज थाना इलाके में दोपहर के समय एक ट्रक को जांच के लिए पुलिस ने रुकवाया था। पुलिस को देखकर उस पर सवार तीन लोग ट्रक छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने टूक की जांच की तो उसमें 28 गौ वंश मिले। पुलिस को गौ तस्करी की आशंका हुई तो तीनों की तलाश शुरू कर दी। रात में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध लोग गोविंदपुर माधव नगर के जंगल में नहर के पास मौजूद हैं। गदागंज व डलमऊ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो संदिग्ध लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई तो एक युवक के पैर में गोली लगी और वह गिर गया जबकि दो अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश से पूछताक्ष की तो उसने खुद को औरैय्या का रहने वाला बताया। रईस नाम के इस बदमाश ने बताया कि वह गायों की तस्करी कर बिहार ले जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक रईस पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस फिलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है।
