गदागंज थाने में आपराधिक अभियुक्तों को थाने पर बुलाकर बारीकी से किया जा रहा सत्यापन।
प्रभारी द्वारा रखी जा रही पैनी नज़र।
रायबरेली दीनशाहगौरा गदागंज,,,रायबरेली के गदागंज थाने पर चोरी,लूट,गौकशी नकबजन से सम्बन्धित अभियुक्तों को थाने पर बुलाकर सख्ती से सत्यापन किया जा रहा है आज दिनांक 13-12-2023 को चोरी,नकबजन,लूट,गौकशी से सम्बन्धित अभियुक्तों को थाने पर बुलाकर उनका सत्यापन किया गया थाना प्रभारी गदागंज संतोष कुमार सिंह ने एक एक अभियुक्त का परिचय प्राप्त कर भविष्य में कभी भी अपराध न करने की हिदायत दी यह भी बताया कि आपको जब भी थाने पर बुलाया जायेगा सभी लोग आकर उपस्थित होकर सत्यापन करायेंगें।
जिला का आला कमान संभाल रहे पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के सख्त तेवर के चलते गदागंज थाना प्रभारी हुए सख़्त अपने-अपने थानों पर क्षेत्र के आपराधिक व्यक्तिओं को बुलाकर उनका परिचय लेना और निकट भविष्य में किसी प्रकार का अपराध न करने का गदागंज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने पाठ पढ़ाया वैसे तो बहुत सरल स्वभाव के थाना प्रभारी है लेकिन क़ानूनन सख्ती बरतते हैं फिर चाहे कोई हो उनका तेवर सख्त ही हो जाता है पुलिस के आलाधिकारियों का मानना है जब तक क्षेत्रीय पुलिस सख्ती नहीं बरतेगी तक अपराधियों पर अंकुश नहीं लगेगा इसीलिए क्षेत्र के अपराधी व्यक्तियों पर अब पुलिस की पैनी नजर है गईं हैं।
