गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गदागंज थाना प्रभारी शरद कुमार की अगुवाई में थाना पुलिस नौजवानों की टोली के साथ आर ए एफ पुलिस बल ने पैदल गश्त कर क्षेत्र में शांत अमन-चैन एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से थाना क्षेत्र गदागंज के, जलालपुर धई ,धमधमा ,में पैदल गस्त किया थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया की योगी सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करना ही मेरा मकसद है किसी भी कीमत पर अराजक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की अफवाहें नहीं फ़ैलाने दी जाएगी तथा अराजकतत्वों और अफवाहों फैलाने वालों के विरुद्ध शख्त से शख्त कार्यवाही की जाएगी किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा थाना क्षेत्र में अमन चैन हर हाल में कायम रखना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी।अभी हाल में ही आये हुए थाना प्रभारी गदागंज शरद कुमार के कार्यशैली से फरियादियों में न्याय की आस जगी है थाना प्रभारी शरद कुमार की ईमानदारी की चर्चाएं जोरो पर क्षेत्र में हो रही है नवांगतुक थाना प्रभारी शरद कुमार का व्यवहार व बर्ताव आए हुए फरियादियों के प्रति सराहनीय है क्षेत्रीय लोग प्रसंशा कर रहे हैं।