गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर गदागंज थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने अपने सहयोगी स्टाफ के साथ एवं कंपोजिट विद्यालय गदागंज के छात्रों एवं अध्यापकों के साथ यातायात सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई चार पहिया एवं बाइक चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट बांधने के साथ साथ साइकल एवं पैदल चलने वाले लोगो को भी यातायात के नियमों का पालन करने का शपथ दिलाया
थाना प्रभारी ने बताया कि यदि आप लोगो के दौरा यातायात नियमों का पालन किया गया तो दुर्घटनाओं पे अंकुश लग सकता है गदागंज चौराहे पर आने जाने वालों ने भी अपनी बाइक एवं चारपहिया वाहन चालकों ने भी वाहन रोक कर शपथ लिया और कहा कि सड़क सुरक्षा यातायात नियमो का हम लोग पूर्णता पालन करेंगे जैसा की शराब पी कर गाड़ी ना चलाए, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करे, हेलमेट लगा कर बाइक, व सीट बेल्ट बांध कर ही चार पहिया वाहन चलाए
