गदागंज थाना परिसर में एसडीएम आसाराम वर्मा की अध्यक्षता मे समाधान दिवस हुआ सम्पन्न।
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना परिसर में समाधान दिवस आयोजित किया गया समाधान दिवस की अध्यक्षता डलमऊ उपजिलाधिकारी आसाराम वर्मा ने किया आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण किया गया वही थाना समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें आई जिनमें से किसी भी शिकायतों का निस्तारण मौके पर नहीं हुआ जिससे फरियादी मायूस होकर वापस लौट गए अधिकतर शिकायतें राजस्व से संबंधित थी वही उप जिलाधिकारी आसाराम वर्मा के द्वारा आईं हुई शिकायतों के निस्तारण हेतु एक सप्ताह के अन्दर राजस्व व पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर निर्देशित किया गया है वही इस मौके पर डलमऊ उपजिलाधिकारी आसाराम वर्मा थाना प्रभारी शरद कुमार निरीक्षक अखिल तोमर,अजय यादव,प्रेम सिंह ,लेखपाल मोहम्मद अमीन, लेखपाल शंकरलाल प्रधानगण व अन्य क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।