गदागंज थाना परिसर में उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता मे समाधान दिवस हुआ सम्पन्न।
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना परिसर में समाधान दिवस आयोजित किया गया समाधान दिवस की अध्यक्षता डलमऊ उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा ने किया आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण किया गया उपजिलाधिकारी के द्वारा शिकायतों के किए गए निस्तारण से अधिकतर फरियादी खुश होकर थाना परिसर से वापस लौटे वही थाना समाधान दिवस में कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया अधिकतर शिकायतें राजस्व से संबंधित थी तथा अवशेष बची शिकायतों की जांच हेतु मौके पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीमें गठित कर मौके पर भेजा गया और जांच कर आख्या देने के लिए निर्देशित किया गया, इस मौके पर डलमऊ उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा ,उपनिरीक्षक अखिल तोमर,प्रेम सिंह ,राजबहादुर सिंह व राजस्व विभाग की टीम उपस्थित रहे।
