गदागंज, रायबरेली | गुरुवार
गदागंज कस्बे में गुरुवार को दो दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन गदागंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंतज़ार सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा उपस्थित रहे।
मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अशोक सचान, थाना प्रभारी दयानंद तिवारी, सीएचसी अधीक्षक ज्ञान प्रताप सिसोदिया, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू सिंह, संतोष मौर्य, मोबीन अंसारी, पुष्कर सिंह, समर बहादुर सिंह, अनिल सविता और डिंपल सिंह सहित कई प्रतिष्ठित अतिथियों को व्यापारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
मेले में क्षेत्र के व्यापारियों और जिम्मेदार पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। मौके पर मतीनगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष आबिद अली, अर्पित मोदनवाल, मुकेश मौर्य, शिवेंद्र सिंह, विकास, अभिनव सिंह तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, और उम्मीद है कि दो दिवसीय यह आयोजन क्षेत्रीय व्यापार एवं सामाजिक समरसता को नई दिशा देगा।
