कुल शरीफ के बाद आज हातिम शाह दादा मियाँ का सलाना उर्स का समापन
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत हाजी हाफिज मोहम्मद हातिम अली शाह मियाँ का सालाना उर्स, कुल शरीफ के बाद आज समापन हो गया! शाह के सालाना उर्स में जहाँ अकीदतमंदो की भारी भीड़ रही तो वहीं कुल शरीफ में भी सैकड़ो लोगों ने शिरकत कर दुआएं मांगी! कुल शरीफ में उलेमाओं ने बुजुर्गानेदीन के बताए हुए तरीकों पर अमल करने पर जोर दिया!
नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित हाफिज हाजी हातिम अली शाह साहब की दरगाह पर आज तीसरे दिन कुल शरीफ की महफिल सजी जिसमें कारी इदरीश रजा तकरीर की! अपनी तकरीर में कारी ने बताया कि अल्लाह वाली रात दिन इबादत किया करते और नेक आमाल करते! हम लोगों को भी बुजुर्गों से मोहब्बत करनी चाहिए और उनके बताए हुए तरीकों पर अमल करना चाहिए! इसके बाद मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की गई! कुल शरीफ के बाद कव्वाली की महफिल सजी! इस मौके पर सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, कारी मखदूम अशरफ बनारसी, सैयद इफ्तेखार अली , काजी मोहम्मद अकरम सैयद मतलब अली शौकत अली खान इफ्तिखार हुसैन साबरी वकार हुसैन इरशाद अली एजाज खान केश्वर खान पप्पू आसिफ फरीदी हाफिज मोहम्मद जाहिद कारी अब्दुल मतीन आदि मौजूद रहे!
