किसान गोष्ठी में किसानो को दिए गए फसल बचाने के सुझाव!

CRS शाहजहाँपुर-जनपद के ब्लाक खुदागंज/कटरा स्थित विकास खंण्ड कार्यालय परिसर में
खंण्ड विकास अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया! किसान का रिबन काट कर क्षेत्रिय बिधायक डॉ० बीर बिक्रम सिंह (प्रिंस)ने किया!
गोष्ठी में भारी संख्या में मौजूद महिलाओं एवं कृषके को खंण्ड विकास अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने गोष्ठी का उद्देश्य बताते हुए बताया कि उक्त गोष्टी किसानों के सुझाव एवं उनका समाधान करना तथा खरीफ फसलो के आवश्यक निवेश, बीज एवं खाद की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों के पास समय से पहुंच जाए!
उन्होने कहा कि किसानों की मेहनत की वजह से ही उत्तर प्रदेश में कृषि के छेत्र में निर्यात बहुत तेजी से हो रहा है! उत्तर प्रदेश निर्यात की स्थिति में आ गया है! दलहनी एवं तिलहनी फसलों की खेती को गति देने की आवश्यकता है, किंतु तिलहन के मामले में आयात की स्थिति है, उर्वरक के बाद तिलहन आयात पर 80,000 करोड़ खर्च किया गया है! शासन द्वारा प्रत्येक जनपद में 2,,2 स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराए जा रहे है जिससे स्प्रिंकल विधि से केमिकल्स, दवाओं का खेतों में छिड़काव हो सके! इसके अतिरिक्त प्रत्येक जिले में हाईटेक नर्सरी लगाए जाने की व्यवस्था की जा रही है!