*कांग्रेस सलोन विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी ने लोकप्रिय सांसद प्रियंका गांधी जी का बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जन्मदिन*
आज सोलन विधानसभा के सलोन ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की जनप्रिय नेता, हम सभी की आदरणीय श्रीमती प्रियंका गांधी जी के जन्मदिवस के शुभ एवं पावन अवसर पर सलोन के हवेली रेस्टोरेंट में पत्रकारों को सम्मानित किया गया केक काटा गया और इस्माइल लाइन में कंबल वितरण किया गया में कांग्रेस परिवार द्वारा पूरे उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित कर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरा परिसर “प्रियंका गांधी ज़िंदाबाद” के नारों से गूंज उठा इस कार्यक्रम को सलोन कांग्रेस विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी द्वारा आयोजित किया गया था इस कार्यक्रम मे सलोन विधानसभा प्रभारी अशोक शुक्ला, दिग्विजय सिंह दादा, निजाम अंसारी जी, अय्यूब अता आदिल, अयाज अहमद काजू, मोहम्मद इस्माइल, प्रेम प्रकाश पांडे,आशीष सिंह, तनवीर अहमद,TN यादव,मनीष सिंह, बृजेंद्र पांडे, आनंद सिंह खुर्शीद आलम फिरोज अहमद, मोहम्मद शमी सैकड़ो उपस्थित रहे ।