कांग्रेस के भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन!
कांग्रेस के नेताओं की आत्मा मर चुकी है: हरि प्रकाश वर्मा!
CRS शाहजहांपुर-शनिवार को कांग्रेस के भ्रष्टाचार के विरोध में कलेक्ट्रेट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया ।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष के सी मिश्रा के नेतृत्व में आहूत विरोध प्रदर्शन में जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के माध्यम से आम जनमानस को बताने का काम किया कि कांग्रेस के नेताओं की आत्मा मर चुकी है। उनका देश की जनता एवं कांग्रेस के गरीब कार्यकर्ताओं का भी दर्द समझ में नहीं आ रहा है सिर्फ तुष्टीकरण के आधार पर राजनीति करना चाह रहे हैं। जिसको देश की जनता समझ चुकी है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के सांसद के लगभग 250 करोड़ के भ्रष्टाचार के विरोध भाजपा के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष के सी मिश्रा ,जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता,अंशुल चौहान, खुटार ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित,जिला मंत्री सौरभ सोमवंशी आदि उपस्थित रहे।
