कट्टे के दम पर लाखो की हुई डकैती, पुलिस की रात्रि गस्त पर सवाल
लालगंज रायबरेली
रिपीट मोहम्मद जावेद
एक बार फिर लालगंज में बदमाशों का कहर देखने को मिला है जहां पर लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर में देर रात दो बदमाशों ने ऑन रोड़ पर बने एक घर को निशाना बनाया और छत के रास्ते से दोनों चोर घुसे और घर में सो मां को उठाया और अलमारी में रखा सोने चांदी का सामान व नगदी सहित लेकर भागने लगे तभी बगल में सो रही बेटी आरुषि जग गई और वह जैसे ही चिल्लाने की कोशिश की तो बदमाशों ने आरुषि के कट्टा लगा दिया और कहा कि अगर चिल्लाओगी तो गोली मार देंगे और सारा सामान लेकर बाहर लगे टीन सेट से नीचे कूद गएl यह घटना रात करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है उसके बाद पीड़िता जया गुप्ता पत्नी स्व राजू निवासी मुबारकपुर ने घटना की सूचना अपने भाई शिवम को दी घटनास्थल पर पहुंचे शिवम ने पूरी वारदात पुलिस को बताई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए पूरी घटना से अवगत कराया और न्याय की गुहार लगाई है l पीड़िता के घर पर किराने की दुकान भी हैl आए दिन चोरी जैसी घटनाओं व लूट से लोगों में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है इस मामले में जब उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस किसी भी बड़ी घटना का खुलासा नहीं कर पा रही जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है और कहा कि पुलिस की लचर कार्यशैली से बदमाशों के हौसले बुलंद हैl फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल शुरू कर दी है l
