कटरा नगर पंचायत में 25 मंगलवार को अतिक्रम हटाने को लेकर हुई बैठक!

कार्यालय परिसर में एसडीएम सीओ के साथ गणमान्य नागरिक भी हुए शामिल!
(CRS रिपोर्ट अनुराग अग्रवाल)
मीरानपुर कटरा/शाहजहाँपुर -नगर में अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में प्रशासन ने गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक कर 25 मई बुधबार को अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित हुआ! बैठक में तिलहर एसडीएम, सीओ व ई ओ ने व्यापारियों से सहयोग प्रदान करने की अपील की है!
बैठक को सम्बोधित करते हुए तिलहर एसडीएम राशि कृष्णा ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है! तिलहर एसडीएम ने चिन्हित अतिक्रमण को हटबाने में गणमान्य व्यक्तियों एवँ व्यापारियों से सहयोग की अपील की है!
इस दौरान पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध बस स्टैंड एवँ डग्गामार वाहनों सहित समान रूप से अतिक्रमण को हटबाने की मांग की है! भाजपा नेता सचिन गुप्ता, अजीत सक्सेना ने अतिक्रमण हटाने में प्रशासन द्वारा पक्षपात नहीं करने की अपील करते हुए कहा गरीबों का विशेष ध्यान रखना चाहिए!
बैठक में एसडीएम राशि कृष्णा सीओ अरविन्द कुमार सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह सोलंकी, अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार गंगवार, पूर्व चेयरमैन समी खाँ, पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता, याक़ूब अंसारी, अब्दुल वहीद अंसारी, वीरेन्द्र कुमार पांडेय, दिनेश कुमार अग्रवाल, पारस गुप्ता, पंकज गुप्ता, गौतम जिंदल, सत्यपाल वकील, फिरंगी लाल, विश्वनाथ त्रिपाठी, रामसिंह गंगवार, प्रदीप कुमार गुप्ता, वीरेन्द्र कुमार आर्य, मो0 अशरफ, कमल पांडेय इत्यादि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे!
