क्या वजह है जो क्षेत्रीय लेखपाल धमधामा मोहम्मद अमीन के द्वारा लगानी पड़ी झूठी रिपोर्ट क्यू भूमाफियाओं को दिया जाता है शरण क्या मोटी रकम लेने के चक्कर मे छेत्रीय लेखपाल धमधमा ग्राम सभा की जमीन पर करवा रहे अवैध कब्जा शिकायत के बावजूद क्यों नहीं हो रही अवैध कब्जेदारों पर कोई कार्यवाही*
क्या तहसीलदार डलमऊ ध्रुव नारायण यादव द्वारा आंख बंद करके लगा दी जाती है रिपोर्ट l
*गदागंज रायबरेली*। रायबरेली जिले के डलमऊ तहसील के आलाधिकारी सूबे की योगी सरकार की जमकर करा रहे किरकिरी ग्राम सभा की बेशकीमती जमीन पर लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाने के एवज में क्या मोटी रकम ऐंठी जा रही है शिकायत का निस्तारण न करके केवल खानापूर्ति की जा रही है क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा ग़लत आख्या देकर वर्तमान भाजपा सरकार की छबि धूमिल कर ख़ूब करा रहे किरकिरी बता दें कि धमधमा गांव में एक व्यक्ति के द्वारा अवैध तरीके से ग्राम सभा की बंजर भूमि पर कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया गया था जिसकी शिकायत गांव के ही मो नफीस के द्वारा पोर्टल पर की गई थी गाटा संख्या 67 पर अवैध तरीके से कब्जा करके निर्माण किया गया था जोकि पूर्व दिशा की तरफ बंजर भूमि है जबकि दक्षिण दिशा की तरफ रोड तक गांव सभा की भूमि है अवैध निर्माण कर ग्राम सभा कि बेश कीमती जमीन कब्जा किया गया है जिसमें खानापूर्ति की कार्यवाही की गई बड़ी बात तो यह है की क्या तहसीलदार के सहमति से आख्या रिपोर्ट गलत बनाई गई है वही दूसरी शिकायत गाटा संख्या *30* पर हुई थीं जिस पर गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा निर्माण कराया जा रहा था वही लेखपाल ने शिकायत के निस्तारण के लिए मौके पर गए और काम रुकवा दिया लेकिन जो सरिया से खंभे खड़े किए गए थे उसको नहीं गिरवाया गया और कब्जेदार के द्वारा उसी नंबर पर पीछे की तरफ पक्का निर्माण कर लिया गया और लेखपाल ने रिर्पोट लगा दी की किसी तरह का कोई कब्जा नही,वही शिकायतकर्ता द्वारा लेखपाल की मिली भगत का जमकर विरोध किया जा रहा है ग्रामीणों व शिकायतकर्ता का कहना है अब वह आगे सूबे के मुख्यमंत्री योगी से शिकायत करेंगे तहसील डलमऊ में अधिकारियों की मिली भगत की वजह से ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा कर अवैध तरीके से निर्माण कर लिया गया है शिकायत के बावजूद भी निस्तारण नहीं किया गया है। वहीं गाटा संख्या *316* पर निर्माण तो नहीं है अवैध कब्जेदारो द्वारा निशान देही कर मेड बांध कर ग़लत ढंग से कब्जा कर लिया गया है जिसे क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा हटवाया नहीं गया है और आख्या देकर कहा गया है की किसी भी तरह का कोई कब्जा नही है खाली पड़ी है वही अन्य लोगों द्वारा गाटा संख्या *40,322,67* व *30* नम्बर सुरक्षित जमीन में छप्पर, मिट्टी, व पिलर खड़ा कर के कब्जे किए गए है शिकायत के बावजूद इन पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है सूत्रों की माने तो ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि इसी ग्राम सभा के लेखपाल मोहम्मद अमीन के द्वारा बंजर भूमि के पीछे खुद अपना और अपने चहेतो का बैनामा करा रखा है इसलिए वहां के भूमाफियाओं पर उनके द्वारा कोई लगाम नहीं लगाया जा रहा है इससे साफ जाहिर होता है कि लेखपाल द्वारा मोटी रकम लेकर शिकायत के निस्तारण की मौके पर पहुच कर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। आखिर ऐसे जिम्मेदार अफसरों पर कब कार्यवाही की जाएगी या फिर इसी तरह लेखपाल के द्वारा मोटी रकम लेकर ग्राम सभा की जमीन पर साठ-गांठ कर अवैध रुप से कब्जा कराया जायेगा। या फिर इन दिनों चर्चित तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव के द्वारा कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। या फिर माहौल टाइट करके बीच का रास्ता निकालने में माहिर तहसीलदार डलमऊ ध्रुव नारायण यादव द्वारा मामले को रफा दफा कर गुमराह रिपोर्ट लगाकर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा l
