एस.जे.एस पब्लिक स्कूल सलोन में आज स्वर्गीय श्रीमती मधुलता सिंह का जन्मदिन मनाया गया
सलोन रायबरेली
एस.जे.एस पब्लिक स्कूल सलोन में आज स्वर्गीय श्रीमती मधुलता सिंह का जन्मदिन मनाया गया इस अवसर पर प्रबंधक श्री अनुज सिंह, प्रबंधिका श्रीमती प्रियंका सिंह व प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम सिंह द्वारा उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें और उनके द्वारा विद्यालय परिवार की उन्नति के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया । इस अवसर पर कक्षा 3 से 12 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, इस प्रदर्शनी में छात्रों ने अंग्रेजी से संबंधित(गद्य, पद्य, व्याकरण आदि) उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए।
वहीं छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी विषय का महत्व बताते हुए अंग्रेजी भाषा पर अपने विचार प्रस्तुत किए साथ ही साथ छात्रों ने अंग्रेजी विषय से संबंधित विषय वस्तु पर भी विचार प्रस्तुत किए।
वही इस प्रदर्शनी की सबसे आकर्षक रूपरेखा लेखक दीर्घा (ऑथर गैलरी) रही जहां अंग्रेजी विषय से संबंधित लेखक, कवि, उपन्यासकारो की छाया प्रति के साथ-साथ उनके विचार वह उनके लेखों को भी प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक श्री अनुज सिंह व प्रबंधिका श्रीमती प्रियंका सिंह ने मैडम मधुलता सिंह को याद करते हुए कहा कि विद्यालय के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास, आज बच्चों के प्रयासों के रूप में सरकार होते दिख रहे हैं शिक्षा के प्रति उनकी रुचि, शिक्षा का सरलीकरण व छात्रों का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकताएं थी, और उनकी इन प्राथमिकताओं के लिए विद्यालय परिवार सदैव संकल्पित और प्रयासरत रहेगा।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचर्या श्रीमती नीलम सिंह ने मैडम श्रीमती मधुलता सिंह को याद करते हुए कहा की मैडम ने हमेशा एक अभिभावक के रूप में हम सभी का मार्गदर्शन किया है उनके द्वारा मिले स्नेह को कभी भुलाया नहीं जा सकता है ।
अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक शिक्षकों को धन्यवाद भी
