एंकर रायबरेली में मिशन शक्ति व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान की उड़ी धज्जियां एकतरफा प्यार में पागल युवक ने किशोरी व उसके परिजनों को जान से मारने की दी धमकी युवक की धमकी के डर से नाबालिग किशोरी ने स्कूल जाना छोड़ा नाबालिग किशोरी ने युवक के खिलाफ पुलिस में की शिकायत मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गांव हटवा गांव का है जहां की रहने वाली नाबालिग किशोरी महात्मा इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है किशोरी का कहना है कि क्षेत्र के गांव नाजनपुर का एक युवक अजय कुमार यादव पुत्र राम हर्ष यादव काफी समय से उसे परेशान कर रहा है और कालेज आते जाते रास्ते में अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ करता है यही नहीं वह शादी करने के लिए जबरन दबाव बना रहा है और धमकी देता है कि यदि उसके साथ शादी नहीं की तो उसके परिवार व उसको मार डालेगा किशोरी का आरोप है कि युवक के साथी उसके घर पहुंचकर उस पर हमला भी कर चुके है किशोरी का भाई शहर में रहता है , उसके फोन पर भी युवक अक्सर धमकी देता रहता है । युवक की हरकत से परेशान होकर किशोरी ने अब पुलिस की मदद ली है । उसने कोतवाली में युवक और उसके अन्य साथियों के विरुद्ध तहरीर दी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है । कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।