ऊंचाहार रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
ऊँचाहार में नगर पंचायत चुनाव को लेकर पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपनी अपनी दावेदारी ठोकी है। जिसमें एआईएमआईएम समर्थित प्रत्याशी ने मतदान से ठीक एक दिन पूर्व बसपा प्रत्याशी को अपने दलबल के साथ समर्थन दे दिया है। एआईएमआईएम द्वारा मिले समर्थन से बसपा प्रत्याशी के खेमे में खुशी का माहौल है। एआईएमआईएम प्रत्याशी पति ने बसपा को अपने से मजबूत स्थिति में देखकर फैसला लिया है। दोनो प्रत्याशियोंऔर उनके समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए गले लगाकर खुशी मना रहे हैं। एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष ने मामले में अंजान होने की बात बताई है।
ऊँचाहार नगर पंचायत क्षेत्र से ऑल इण्डिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी से चुनाव लड़ रही रूबीना पत्नी परवेज ने बुधवार को बहुजन समाज पार्टी समर्थित प्रत्याशी तबस्सुम खातून को समर्थकों के साथ अपना समर्थन दे दिया है। बसपा प्रत्याशी को अपने से मजबूत स्थिति में देखकर फैसला लिया है। उधर बसपा प्रत्याशी तबस्सुम खातून व उनके पति राजू ने खुशी ज़ाहिर करते हुए बताया कि एआईएमआईएम पार्टी द्वारा समर्थन मिलने से बसपा मजबूत स्थिति में हो गई है।
