आकाशी बिजली की चपेट में आने से एक महिला हुई घायल
मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे निधान मजरे खरौली सुबह लगभग 9.00 बजे घर के अंदर काम कर रही महिला के घर पर अकाशी बिजली गिर गई जिसकी चपेट मे आने से महिला घायल हो गई परिजनो द्वारा आनन फानन में ऊंचाहार सीएचसी लाया गया जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है
घायल महिला के बेटे शिवम ने बताया कि घर की दीवारो में दरार आई हुई है इलेक्ट्रॉनिक के सारे सामान जल गए हैं लगभग 25000 हजार का नुकसान हुआ है
सीएचसी में भर्ती कर महिला का इलाज किया जा रहा है
