उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट में सौरभ बने नगर अध्यक्ष!

CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-उ० प्र० उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट में सौरभ गुप्ता (रवि) को नगर अध्यक्ष, जहीर खाँ को महामंत्री तथा प्रियांक गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया तथा मंडल की नगर युवा इकाई में अर्पित गुप्ता को युवा नगर अध्यक्ष व सुनील गुप्ता(चोटी वाले) महामंत्री तथा गौरव गुप्ता को युवा कोषाध्यक्ष बनाए गए!
उ० प्र० उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट की नगर इकाई के गठन के मौके पर नवीन गल्ला मंडी स्थित हरीमोहन गुप्ता की दुकान पर एक बैठक का आहूत की गई! बैठक में चुनाव अधिकारियों के रूप में वेद प्रकाश गुप्ता जिलाध्यक्ष/ प्रान्तीय वरिष्ट उपाध्यक्ष, नारायण दास अग्रवाल प्रान्तीय सयुक्त सचिव, सेठ सुरेन्द्र सिंह जिला महामंत्री/ प्रान्तीय महामंत्री तथा उवैस हारून खाँ प्रान्तीय संगठन मंत्री, कमलेश गुप्ता की निगरानी में नगर इकाई के लिए प्रस्तावित नामो पर मौजूद व्यापारियों ने अपने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें सर्व सम्मति से नगर की मुख्य इकाई में सौरव गुप्ता को तथा नगर युवा इकाई में अर्पित गुप्ता को अध्यक्ष नियुक्त किया गया!
इस दौरान बैठक में हरिमोहन गु्ता, अरुण कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता, गोविन्द अग्रवाल, राम निवास गुप्ता, विनय कुमार गुप्ता, आसिफ खाँ, राजुल गुप्ता, कमलेश कुमार गुप्ता, शिशांक गुप्ता, चन्दा खाँ, ब्रजेश गुप्ता, सैफ अली खाँ, कैलाश गुप्ता, देवेन्द्र यादव, राशिद मंसूरी, शाहिद खाँ, विपिन मौर्या, राम लखन कुशवाह, रवि मौर्या, अनुज गुप्ता, कार्तिक गंगवार, मुस्तकीम, मुन्ना अंसारी, लखन गुप्ता, दासीराम गुप्ता, संजीव गुप्ता, मनमोहन गुप्ता, संजय गुप्ता हीरो, अर्जुन गुप्ता, लकी गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, शकील अहमद, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता, मो० सुहेल, वसीम आदि तमाम व्यापारी मौजूद रहे!
