शाहजहांपुर/तिलहर-हजरत सैयद शाह शमसुद्दीन मियां के सालाना उर्स शरीफ के अवसर 
पर बेहतर सफाई एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया! उर्स के सफल आयोजन में नगर पालिका परिषद एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां द्वारा सम्मान किया गया! उर्स में पहले दिन कुरानखानी के बाद फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन, देर शाम मुशायरा तथा दूसरे और तीसरे ने रस्मो अदायगी के बाद कव्वाली प्रोग्राम हुआ!
इस अवसर पर स्थानीय मीडिया कर्मियों, नगर पालिका परिषद के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक राजीव कुमार एवं नायक नईम फरीदी, सुपर वाइजर विकास को उर्स के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त और सुचारू बनाए रखने के लिए शाल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया! वहीं, उर्स के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सराहनीय योगदान देने पर प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल एवं अपराध निरीक्षक सुनील कुमार यादव को भी शाल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया!
सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने अपने संबोधन में कहा कि सालाना उर्स शरीफ में दूर-दराज से बड़ी संख्या में जायरीन शरीक होते हैं! ऐसे में सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का सुचारू रहना अत्यंत आवश्यक होता है! नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों एवं पुलिस प्रशासन की तत्परता और समर्पण के कारण उर्स का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ! उन्होंने सभी सम्मानित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन और समाज के आपसी सहयोग से ही ऐसे धार्मिक आयोजनों को सफल बनाया जा सकता है! इस मौके पर सैयद शारिक अली, मतलूब अली, राहत उल्ला खान, हाजी ज्योति, चांद साबरी, वकार आदि मौजूद रहे!
