CRS/उत्तरप्रदेश: उपचुनाव की मतगणना को लेकर मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था पुख़्ता की गई। इटावा डीएम अवनीश राय ने कहा “काउटिंग जारी है, एक राउंड पूरा भी कर लिया गया है, हर टेबल पर एजेंट हैं। हर राउंड की काउंटिंग के बाद ECI की वेबसाइट पर परिणाम दिए जाएंगे।”
आपको बता दें मैनपुरी में सपा की डिंपल यादव 31,949 वोटों से आगे हैं।
रामपुर में सपा के आसिम रजा 3,224 वोटों से आगे चल रहे हैं।
खतौली में सपा-आरएलडी गठबंधन के मदन भैय्या 4,883 वोटों से आगे चल रहे हैं।
मैनपुरी में भाजपा के रघुराज शाक्य अपने बूथ (धौलपुर) पर भी 187 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
यूपी उप चुनाव में भाजपा तीनों सीटों पर पीछे चल रही है।
