Report CRS रायबरेली 14 जनवरी, 2023 प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली के समस्त जनपद वासियों को मकर संक्रांति के पर्व पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि मकर संक्रांति पर्व हमारे देश की प्रमुख परम्पराओं में महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
