इलाज के दौरान सब इंस्पेक्टर पवन सिंह की दुखद मृत्यु-दु:खद!

CRS शाहजहाँपुर-जनपद के थाना जलालाबाद में तैनात सब इंस्पेक्टर की इलाज के दौरान मौत हो गई! श्री सिंह साथी हमराह सिपाही मनोज सैनी के साथ रात्रि गश्त पर कर रहे थे उनका एक्सीडेंट हो गया था!
बताते चले कि रत्रि गस्त के दौरान करीब 8:45 पर नगरिया अस्पताल से 100 मीटर पहले शाहजहांँपुर रोड पर सब इंस्पेक्टर पवन सिंह व साथी हमराह सिपाही सहित का एक्सिडेंट हो गया, जिसमे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें तत्काल नगरिया अस्पताल भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण तत्काल ही दोनो को वहाँ से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहाँ इलाज के दौरान सब इंस्पेक्टर पवन सिंह की दुखद मृत्यु हो गई व मनोज सैनी का इलाज चल रहा है!
पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल जिला अस्पताल जाकर घायल आरक्षी के विषय मे जानकारी ली व आरक्षी के अच्छे इलाज के लिए चिकित्सकों को निर्देशित किया साथ ही प्रभारी निरीक्षक जलालाबाद को तत्काल जांच कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया!
