Anchor — आरटीओ प्रशासन लखनऊ संजय तिवारी ने आज रायबरेली एआरटीओ ऑफिस और आईडीटीआर सेंटर का निरीक्षण किया। आईडीटीआर सेंटर में ड्राइवर की ट्रेनिंग लेने वाले अभ्यर्थियों की कम संख्या को लेकर चिंता जताई प्रिंसिपल को अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। आरटीओ प्रशासन ने एआरटीओ ऑफिस में अभिलेखों और कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय में अभिलेख के जमीन पर रखे जाने पर नाराजगी जताई और उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आरटीओ ने प्रयागराज कुम्भ जाने वाले यात्रियों के साथ विभाग के साथ व्यवहार सही रखने के निर्देश दिए।
