*आगामी मोहर्रम त्यौहार को लेकर गदागंज थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न*
*गदागंज रायबरेली*
*रिपोर्ट मोहम्मद जावेद*
*गदागंज रायबरेली* गदागंज थाना परिसर में थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद की अध्यक्षता में रविवार को आगामी मोहर्रम त्यौहार को लेकर ताजियादारो व क्षेत्रीय सभ्रांत लोगो के साथ मुस्लिम समुदाय के पावन पर्व त्यौहार मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुलूस निकालने को लेकर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने जानकारी ली साथ ही आए हुए लोगों से अपील कर कहा कि शान्ति पूर्ण आपसी हिन्दू मुस्लिम भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने कहा की यादि किसी शख्स के द्वारा अराजकता फैलाई गई तो उसके विरुद्ध पुलिस के द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएगी और अगर किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो तुरंत मुझे सूचना दे समस्या का समाधान कराया जाएगा।