अगामी त्यौहार मोहर्रम व कावड़ यात्रा को लेकर गदागंज थाना परिसर में उपजिलाधिकारी व क्षेत्र अधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली अगामी त्यौहार को लेकर गदागंज थाना परिसर में उपजिलाधिकारी आसाराम वर्मा व क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता व थाना प्रभारी शरद कुमार की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई
रविवार को शाम 5 बजे गदागंज थाना परिसर में उप जिलाधिकारी आसाराम वर्मा ने मोहर्रम और कावड़ यात्रा को लेकर बैठक में आए हुए सभी लोगों से राय ली और शांति पूर्वक तरीके से त्योहार मनाने के लिए अपील की वहीं उप जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि त्यौहार को देखते हुए अपनी अपनी ग्राम सभाओं में साफ-सफाई का विशेष कर ध्यान दिया जाए और ताजियादारो से मिलकर आने जाने के रास्ते में किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो उसको तत्काल दूर करें और त्यौहार के दिन साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें किसी भी प्रकार की गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल सिंह ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि त्यौहार में बच्चे स्टंट करते हैं अपने बच्चों को सभी लोग स्टंट करने से रोके स्टंट करने से कोई भी घटना घट सकती है सभी लोग आपस में मिलजुल कर मोहर्रम का त्यौहार मनाए सभी ताजियादरो से कहा कि जुलूस किस दिन निकलना है और किस मार्ग से निकलना है इसको लेकर सभी लोग प्रार्थना पत्र देकर परमिशन ले ले बिना परमिशन के कोई भी कार्यक्रम अथवा जुलूस नहीं होगा
गदागंज थाना प्रभारी शरद कुमार ने कहा कि अगर कहीं पर भी विवाद की स्थिति पैदा होती है तो आप लोग तुरंत पुलिस को सूचना दें अराजकता फैलाने वालो के खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी
वही बैठक में उपस्थित गदागंज थाना प्रभारी शरद कुमार,दरोगा प्रेम कुमार,अजय यादव, अखिल तोमर रवि कुमार सिंह व प्रधान मोबीन अंसारी , ऋषि प्रसाद गौड़,अशोक बाजपेई ,हरिशंकर, व मुस्लिम धर्मगुरु व संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
