डलमऊ रायबरेली-
तंत्र मंत्र की पूजा का विरोध करने पर डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर गहर वारी ग्राम निवासी देशराज की 13 वर्ष पुत्री नीतू की तांत्रिक द्वारा
गला दबाकर हत्या करने के बाद बोरे में भरकर घर के कमरे में छिपा देने के आरोप में आरोपी को डलमऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि 4 नवंबर को दोपहर के समय अपने खेतों से धान की फसल काटकर अपने घर लाते समय कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गहर वारी ग्राम निवासी देशराज की 13 वर्षीय पुत्री नीतू गांव के ही रामकमार के दरवाजे लगे नल मैं पानी पीने लगी तभी तांत्रिक रामकुमार नीतू को अपने घर में बुला लिया और तंत्र मंत्र की पूजा करने के लिए कहा तभी नीतू ने इसका विरोध कर वहां से जाने लगी तो रामकमार ने नीतू को पकड़कर उसका गला दबा दिया और उसके शव को बोरे में भरकर घर के एक कमरे के कोने में छिपा दिया परिजनों को जानकारी होने पर सूचना पर मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका के चाचा कल्लू की तहरीर पर आरोपी रामकुमार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार रविवार को आरोपी को कटघर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया

