अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गदागंज के द्वारा निकाली गई भव्य राम बारात व प्रसाद किया गया वितरण
अयोध्या में आज हो रही दिव्य अलौकिक राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रायबरेली में भी गजब का उत्साह नजर आ रहा है। प्रभु श्री राम के आगमन के उपलक्ष्य के अवसर पर क गदागंज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह के नेतृत्व में भव्य राम बारात और झांकी निकाली गई। राम बारात में राम भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। ये राम बारात
गदागंज चौराहे से निकल कर गदागंज स्थित गदा बाबा मंदिर से होते हुए जलालपुर धाई रोड पर
समाप्त हुई। रास्ते मे जगह जगह लोगो ने फूल बरसा कर और आरती उतार कर राम बारात का स्वगात किया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार व समर सिंह, अनिल सविता, व व्यापारीयो ने विधिवत पूजा पाठ व आरती करके प्रसाद का वितरण किया और राम बारात की अगवानी की।
