अबैध खनन बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को रौंदा, मौत!
CRS सिंधोली/शाहजहाँपुर-क्षेत्र के गांव महाऊ दुर्ग के रहने वाले लाल बहादुर को आज सुबह अबैध खनन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया! बाइक पर सवार लाल बहादुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई! दिनदहाड़े बाइक सवार को कुचल देने की सूचना पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कांटा और जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप लगाया कि अबैध खनन का काम करने वाला माफिया के रूप में पुलिस से मिले हुए होते हैं जिसके चलते शिकायत के बाद भी पुलिस खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करती है! फिलहाल थाना सिधौली पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली, थाने में खड़ी करा ली है और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है!
सूत्रो की माने तो शासन के सख्त आदेश के बाद भी शाहजहाँपुर जिले में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा! यहाँ तक थाना सिधौली क्षेत्र खनन का हब बनाता जा रहा है!
क्षेत्र मैं लगे तमाम भट्टा स्वामियों द्वारा अवैध तरीके से खनन कराया जाता है जिसमें रॉयल्टी के नाम पर 1य2 गाटा संख्या चढ़ाकर पूरे वर्ष क्षेत्र में उपजाऊ जमीन को तालाब में तब्दील करते रहते हैं! क्षेत्र में कुछ ऐसे भी कथित भट्टा संचालित हो रहे हैं जिनके पास प्रदूषण विभाग की एनओसी तक नहीं है! राजनीति संरक्षण में पुलिस की मिलीभगत से दिन रात, अबैध खनन धड़ल्ले से जारी है! राजनीति संरनक्ण में खनन माफिया काफी बेखौफ होते जा रहे हैं जबकि राज्य के मुखिया खुले शब्दो में माफियाओं पर बुल्डोजर चला कर कमर तोड़ने और उनकी सम्पत्ति जब्त करने का लगातार दिशा निर्देशन जारी कर रहे हैं!
